BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिलाओं ने की टप्पेबाजी.... युवक को भनक तक नहीं लगी...और बैग से निकल लिए 2 लाख रुपए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 23, 2021

महिलाओं ने की टप्पेबाजी.... युवक को भनक तक नहीं लगी...और बैग से निकल लिए 2 लाख रुपए



जबलपुर। बैंक से रकम निकालकर बाजार पहुंचे युवक के बैग से शातिर महिला गैंग ने बड़ी आसानी से 2 लाख रुपए पार दिए। बैग में रखी रकम महिलाओं ने निकाल ली और युवक को भनक तक नहीं लगी। मौके से महिलाओं के निकल जाने के बाद युवक का ध्यान बैग में गया तो देखा बैग के अंदर पॉलीथिन में रखे रुपए गायब हैं।

शोर-शराबा मचने के बाद दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो वह दंग रह गए। चंद पल पहले ही दुकान पहुंची महिलाए बैग से रुपए निकालकर रफूचक्कर हो गईं। चोरी करने वाली महिलाओं की आसपास खोजबीन की गई,लेकिन वह नहीं मिली। पीड़ित युवक ने सिहोरा पुलिस को मामले की जानकारी दी है, पुलिस आरोपियों की पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पिपरिया पौंड़ी निवासी सुभाष कुमार लोधी 29 साल ने स्टेट बैंक पहुंचकर खाते से 2 लाख रुपए आहरण करते हुए रकम को एक पॉलीथिन में रखते हुए बैग में रख लिए। बैंक से निकलकर सुभाष झंडा बाजार स्थित न्यू पारुल किराना दुकान में शक्कर लेने पहुंचा था। सुभाष ने रुपयों से भरा बैग अपने पीठ पर टांग लिया था।

सुभाष शक्कर कारोबारी से चर्चा में जुटा रहा तभी वहां तीन महिलाएं पहुंची। दो महिलाओं ने दुकान से सामग्री लेने के बहाने युवक को आजू-बाजू से घेर लिया और बड़ी ही सफाई से बैग की चैन खोलकर पॉलिथीन में रखे 2 लाख रुपए पार कर दिए और पीछे खड़ी तीसरी महिला रुपए से भरी पॉलिथीन लेकर वहां से निकल गई।

No comments:

Post a Comment